A letter from May 18th, 2021

Time Travelled — almost 5 years

Peaceful right?

Dear FutureMe, मेरे पांच साल बाद के अंकुर मैं आज ये पत्र तुम्हे लिख रहा हु क्योंकि मैं चाहता हु की अबसे पांच साल बाद मैं ये देखना चाहता हु की तुम कहा पहुंच गए हो। और साथ ही मैं तुम्हे अब यानी पांच साल पहले की स्थितियां भी बताना चाहता हु। दोस्त जिंदगी बिलकुल सामान्य है। कोई मजा नही कोई सजा नही। लॉकडॉन तो नही है मगर कोरोना के कारण पूरे देश में जगह जगह कर्फ्यू लगा हुआ है। पूरा दिन घर में ही बीत रहा है। फिलहाल कोई काम नही है मेरे पास करने को। पर मैं जल्दी ही एक काम सुरू करने के बारे में सोच रहा हु सायाद मैं इसे कर पाऊं। काम कुछ इस प्रकार है: मैं मुखर्जी नगर में अपना एक studenta corner: home made food for students खोलने वाला हु जिसमे मैं हर स्टूडेंट को सस्ता तथा अच्छा खाना उपलब्ध करवाऊंगा फिलहाल तो इसपर बस मैने हल्का सा काम सुरू किया है। देखते है की कब तक मैं इसे सुरू कर पाता हु या फिर सुरू कर भी पाता हु या नही। मेरे न्यू वर्जन तुम पता नही फिलहाल क्या कर रहे हो। परंतु मैं तुम्हे अबकी स्थिति बताऊं तो मैं पिछले लॉकडॉउन से बिलकुल खाली घर में ही बैठा हु, हा इस बार अभी कल ही मैने अपना एक youtub चैनल सुरू किया जिसका नाम मैने techify तथा booklol रखा। पता नही इनपर भी मैं लगातार काम कर पाऊंगा या नही। और हा booklol मैने इसीलिए सुरू किया क्युकी फिलहाल मुझे किताबे पढ़ने का भूत सवार है। और इसीलिए मैंने सोचा कि क्यों न अपने पसंद की चीज में ही कोई काम खोजा जाए। तो फिर मुझे बुक tubing का आइडिया ही सबसे बढ़िया लगाम। घर की स्थिति ठीक है पर कोई मजेदारी वाली बात नही है, फिलहाल सारा घर तिडक गया है। क्योंकि बारिश की वजह से अबसे एक साल पहले नीव में पानी भर गया था जिसकी वजह से वो नीव बैठ गई और घर तिड़क गया। फिलहाल तो पूरा घर रिपेयरिंग की मांग कर रहा है, पुताई की भी जरूरत है। अभी मुझे धीरे धीरे खुद से उम्मीद बढ़ी है। फिलहाल मैने पढ़ाई लिखाई को बिलकुल छोड़ने का फैसला लिया है और ये फैसला मैने जब लिया है जब मेरा एग्जाम 1 जुलाई तथ अगस्त में होना है और जिसके लिए मैं अप्रैल से पहले तक खूब बढ़िया तैयारी कर रहा था। तो अब से पांच साल बाद के मुझसे मैं ये पूछना चाहता हु की क्या तुम्हे मेरे द्वारा लिए गए इस फैसले का अफसोस है, क्या ये फैसला तुम्हारे लिए गलत साबित हुआ या फिर बढ़िया? अगर सही साबित हुआ तो आज तुम इस फैसले की वजह से कहा पर पहुंच गए और किस दिसा में? फिलहाल घर पर सब कैसे है?अंकित कैसा है, तीनों बहनें कैसी है, मम्मी पापा का क्या हाल है? अब तो प्राची , रासी तथा सबसे छोटी लाली जिसका अभी तक कोई नाम नहीं रखा है और छोटा लाला जिसका नाम सयद रतिराम ही ओड गया होगा ये सभी बड़े हो गए होंगे? आसा करता हु की ये सब ठीक होंगे। हमारे सारे दोस्त नब्बु, ललित, पिंटू, विपिन , विकास तथा सोनू ये सब अब कहा है, कैसे है, क्या काम कर रहे है? तुम्हारी स्थिति और इन सब की स्थितियों में किसकी स्थिति सबसे अच्छी है और सबसे ज्यादा मजे कोन ले रहा है? तुम कहा कहा तक घूम चुके हो? कही जा भी पाए हो या नही? सारे आस पड़ोसी कैसे है। और तुम्हारा घर फिलहाल कैसा है? ताऊ वाले घर में तुमने घर बनाया के नही? तुम्हारे नए घर में सबसे ऊपर छत पर जिम का सामान रखा है या नही? और हा तुम्हारी बॉडी कैसी है? और एक और बात भाभी और बहु कैसी है? शादी तो हो ही गईं होगी या वो भी नहीं हुई अभी। और गांव कैसा है अब, फिलहाल तो पूरी तरह बदल गया होगा? कालोनी कटते कटते गांव में ही पहुंच चुकी होगी? सत्तू प्रधान की प्रधानी जाने वाली होगी, सत्तू ने कैसा काम किया? और अब तो दोबारा चुनाव का समय होगा? या फिर गांव नगर पालिका में चला गया? तो अब क्या माहोल है गांव में। सभी यार रिश्तेदार कैसे है। क्या स्थितियां है सबकी। पता नही बहुत कुछ पूछना है पर फिलहाल के लिए बस इतना ही। पता नही दोस्त कभी कभी तो बहुत कुछ लिखने का मन करता है लेकिन जब लिखने बैठता हु तो कुछ नहीं लिख पाता कुछ याद ही नहीं आता की तुमसे क्या सवाल करू। तो my dear futureme मिलते है तुमसे अबसे करीब पांच साल बाद किसी दिन। वैसे पता नही तब तक तुम्हारे पास ये ईमेल आईडी भीं होगी या नहीं। Ok bye फिलहाल के लिए इतना ही तुम्हारा old ankur.

Load more comments

Sign in to FutureMe

or use your email address

Don't know your password? Sign in with an email link instead.

By signing in to FutureMe you agree to the Terms of use.

Create an account

or use your email address

You will receive a confirmation email

By signing in to FutureMe you agree to the Terms of use.

Share this FutureMe letter

Copy the link to your clipboard:

Or share directly via social media:

Why is this inappropriate?